
आज भारतीय जनता पार्टी जिला जिला ऋषिकेश रानीपोखरी मंडल की कार्यसमिति का कार्यक्रम रानीपोखरी स्थित एक फार्म में किया गया जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता नलिन भट्ट जिला सह प्रभारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण शर्मा मंडल अध्यक्ष एव्ं संचालन महेंद पँवार तथा सुभाष रावत द्वारा किया गया।जिसमे दीवान सिंह रावत सदस्य जिला कार्यकारिणी द्वारा जी 20 के बारे मेँ ,मन की बात कार्यक्रम में पंकज शर्मा, राजेंद्र सिंह मनवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सदस्य जिला कार्यकारिणी ने जोशीमठ आपदा,राजेश जुगलान जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने डाटा प्रबंधन,संगीता बहुगुणा मंडल मंत्री ने राजनीतिक प्रस्ताव पर चर्चा,ब्लॉक प्रमुख ममता देवी ने प्रस्ताव का समर्थन, रुचि भट्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने 30% महिला आरक्षण पर सरकार का आभार व्यक्त किया।मुख्य अतिथि माननीय विधायक बृजभूषण गैरोला जी ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों एवं उपलब्धियों के बारे मेँ विस्तार से बताया।मुख्य वक्ता नलिन भट्ट द्वारा पार्टी की मजबूती एवं आगामी चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर चर्चा की।पार्टी द्वारा अपने बहुत वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व मंडल मंत्री के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया एव्ं राष्ट्रगान गाकर मंडल अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई। कार्यक्रम में डोईवाला विधायक श्री बृजभूषण गैरोला,नलिन भट्ट जिला सह प्रभारी,गणेश सिंह रावत मंडल प्रभारी,राजेन्द्र मनवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष एव्ं सदस्य जिला कार्यकारिणी,दीवान सिंह रावत सदस्य जिला कार्यकारिणी,मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा,राजेश जुगलान जिला सोशल मीडिया प्रभारी,रुचि भट्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा,सुचिता रावत मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा,ब्लॉक प्रमुख ममता देवी,सुभाष मनवाल मीडिया एव्ं महीपाल सिंह कृषाली सोशल मीडिया एव्ं आई टी आदि सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।