नैनीताल में जिला बार में जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट।ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित प्रथम जिला स्तरीय कैरम टूर्नामेंट-2026 का जिला बार हॉल में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शुभारंभ हुआ उद्घाटन समारोह में अधिवक्ताओं और प्रतिभागियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही टूर्नामेंट का शुभारंभ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल एवं द्वितीय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा नारंग ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुवे बार एसोसिएशन के प्रयास की सराहना की प्रतियोगिता के पहले दिन सिंगल्स और डबल्स वर्ग के मुकाबले खेले गए जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया सिंगल्स वर्ग के पहले मुकाबले में संजय सुयाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए रामसिंह रौतेला को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया वहीं दूसरे मुकाबले में चंद्रप्रकाश ने पूरन बिष्ट को हराकर अगले चरण में अपनी जगह बनाई डबल्स वर्ग में शनी-शादाब की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल दिखाते हुवे जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया वहीं दूसरे मुकाबले में अरुण अधिकारी वअंकित की जोड़ी ने शानदार खेल दिखाते हुए विपक्षी टीम को पराजित कर अगले चरण में स्थान सुनिश्चित किया ।
इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते नजर आये बार एसोसिएशन के स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर अधिवक्ता साथी अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अगले मुकाबलों का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अलावा तमाम अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद रहे।

सरोवर नगरी के कृषणापुर क्षेत्र के जंगल में लगी भयंकर आग। अलबत्ता कोई जनहानी नही हुई।

स्थान।नैनीताल। रिपोर्ट। ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन जंगलों में…

हाईकोर्ट का फैसला बक़रीद मौके पर नमाज खेल के मैदान पर होगी सुबह 9 बजे से 10 बजे तक।

ब्रेकिंग न्यूज़।स्थान। नैनीताल रिपोर्ट। ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी बक़रीद के मौके खेल के मैदान में नमाज…

जिला बार एसोसिएशन द्वारा बरिष्ठ अधिवक्ता स्व प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में प्रथम जिला स्तरीय कैरम प्रतियोगिता आगामी 25 मई से आयोजित की जा रही है।

स्थान। नैनीताल। रिपोर्ट। ललित जोशी कैरम प्रतियोगिता से भाई चारे और तनाव मुक्त वातावरण को बढ़ावा…

स्टंटबाजी, अराजकता, गुंडागर्दी और कानून तोड़ने वालों को कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। डॉक्टर मंजूनाथ टीसी।

स्थान। नैनीताल। रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर भवाली अल्मोड़ा मार्ग कैची धाम समीप…

सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत लेकर अपने प्राणनाथ के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुए परिवार की कुशलता हेतु माँ सावित्री मैया की पूजा अर्चना की।

स्थान। नैनीताल। रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे हिन्दुस्तान में सुहागिन…

रौब झाड़ने वालों को कदापि बख्शा नहीं जायेगा। डॉ0। मंजूनाथ टीसी।

स्थान। नैनीताल रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपाससमेत पूरे जनपद नैनीताल में एसएसपी…

एसडीएम ने की बड़ी कार्यवाही। होमस्टे, गेस्ट हाउस पर चलाया छापेमारी अभियान।

स्थान। नैनीताल। रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास बने होमस्टे व गेस्ट हाउस…

कर्ज और दबाव का बोझ नहीं झेलपाया – फांसी लगाकर दी जान-डबल पैसा देने वाली कंपनी फरार-सैकड़ों लोग फंसे।

✔️सहारनपुर : नानौता क्षेत्र के गांव ओलरा में आज एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को…

अलग अलग जगह से वन्यजीव हिंसक आया लपेट में एक दोपहिया वाहन में फंसा तो दूसरा पिंजरे में।

स्थान। नैनीताल।रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल । सरोवर नगरी से दूर भीमताल व ज्योली जहां वन्यजीव हिंसक…

नैनीताल : तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश।

स्थान। नैनीताल।रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास शाम के समय अचानक तेज हवाओं…

जिलाधिकारी कार्यालय के समीप बनी कार पार्किंग में अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने कनपटी पर गोली मारकर कर ली आत्महत्या। शोक में डूबा नैनीताल।

ब्रेकिंग न्यूज़।स्थान। नैनीताल। रिपोर्ट। ललित जोशी। नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में उस समय सनसनी फैल गयी,…