स्थान।नैनीताल उत्तराखंड
संवाददाता। ललित जोशी नैनीताल।
नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 23 नवंबर को जनपद भ्रमण नैनीताल आ रहे हैं
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे हेलीकॉप्टर से एनआईटी हेलीपैड, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) से प्रस्थान करेंगे तथा दोपहर 1:30 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री यहां से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1:45 बजे सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर-1, बिंदुखत्ता, लालकुआं पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री लोकथात संस्कृति महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:45 बजे कार द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, बिंदुखत्ता से प्रस्थान कर 2:55 बजे आदर्श इंटर कॉलेज मैदान, संजय नगर, लालकुआं पहुंचेंगे। यहां से अपराह्न 3:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बनबसा के लिए प्रस्थान करेंगे।