उत्तराखंड : केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। त्वरित गति से कार्यों का होगा निस्तारण

Spread the love

स्थान। नैनीताल उत्तराखंड।

रिपोर्ट । ललित जोशी नैनीताल।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र में सैकड़ों लोगों की कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने समस्याओं को सुना और त्वरित गति से कार्यो को होगा निस्तारण कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया।
उन्होंने कहा भीमताल विधानसभा के धारी ग्वालाकोट से पंचायत भवन तक बनेगी सड़क, धानाचूली से अघरिया की ओर भी जल्द शुरू होगा कार्य।
यहाँ बता दें भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक की ग्राम सभा अघरिया में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और फूल मालाओं से मंत्री श्री कैड़ा का स्वागत अभिनन्दन किया गया । इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष गांव की विभिन्न समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों के समाधान के लिए मौके पर ही कार्रवाई की।
जनता से संवाद के दौरान मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सड़क सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद ग्वालाकोट से पंचायत भवन तक सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही धानाचूली से अघरिया की ओर भी जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। सड़क निर्माण की घोषणा से ग्रामीणों को गांव में आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद जगी है।
ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी रखा। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में समस्याओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान होगा और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यो की प्रशंशा करते हुए अधिकारियों से कहा अगर समय पर ग्रामीणों के कार्य न हुये तो इसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *