नैनीताल : कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दीपक बिष्ट, उपाध्यक्ष गोपाल कपिल,गणेश बने महामंत्री तो महिला उपाध्यक्ष बनी मनीषा।

Spread the love


रिपोर्ट। ललित जोशी नैनीताल।
नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक चुनाव सम्प्पन हुए ।जिसमें दीपक बिष्ट को अध्यक्ष, गणेश सिंह बिष्ट को महामंत्री और मनीष कुमार को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। इसके अलावा मनीषा श्रीवास्तव को महिला उपाध्यक्ष, अभिराम पंत, गोपाल कपिल व तारा सिंह को उपाध्यक्ष तथा लोकेश शर्मा, विपिन चंद्र और हीरा सिंह किरौला को उपसचिव के रूप में चुना गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी कुंवर सिंह जलाल और सहायक चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार ने परिणामों की घोषणा की। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने एक जुट होकर कर्मचारियों के हित में कार्य करने की बात कही।
इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा वह भी कर्मचारियों की समस्याओं के लिए हमेशा आगे रहेगे। और एक जुट होकर समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *