नैनीताल : केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह योजना का लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है। आनंद बिष्ट।

Spread the love

स्थान। नैनीताल

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल । सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत जनपद नैनीताल सहित उत्तराखंड में पोषण महा व सेवा संकल्प अभियान मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत(आंगनबड़ी केंद्र) में केंद्र सरकार व प्रदेश सरकर द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है।
यहाँ सरोवर नगरी के वार्ड नंबर 9 अपर माल रोड के दो आंगनबाड़ी केंद्रों में संयुक्त रूप से अन्न पाशनी, गोद भराई का कार्यक्रम भी किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं नगर पालिका के सभासद आनंद सिंह बिष्ट थे। उन्होंने कहा केंद्र, व उत्तराखंड सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई दे रहा है। और काफी लोग लाभांवित हो रहे हैं।
पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने कहा सरोवर नगरी के वार्ड नंबर 9 अपर माल रोड के दो आंगनबाड़ी केंद्रों में संयुक्त रूप से अन्न पाशनी, गोद भराई का कार्यक्रम किया गया, साथ ही नन्हें मुन्ने बच्चों को खूब सारा सामान भी दिया गया। जिससे छोटे छोटे बच्चे खुश दिखाई दिये।
इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यरत कार्यक्रतियों आरती जोशी, रीता सुयाल, चंद्रकला बहुगुणा, दीपा पांडे को शॉल उड़ा कर सम्मानित किया गया है।
इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह,दीपा चौधरी,मीरा बिष्ट,सभासद अपर माल रोड पूरन सिंह बिष्ट,उपाध्यक्ष मोहित लाल साह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर महिलाओं गीत गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। साथ ही वाहवाही बटोरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *