नैनीताल: सरकार द्वारा चलाई गई योजना हर घर नल की गई समीक्षा बैठक।

Spread the love

नैनीताल । सरोवर नगरी नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कलेक्ट्रेट सभागार मैं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन जिसके तहत जनपद वासियों को जल आपूर्ति हेतु हर घर नल लगाने के गतिमान निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए समीक्षा बैठक ली।

   समीक्षा बैठक में  नैनीताल जिले में 1027 करोड़ की योजना से प्रथम फेस के बाद 586  द्वितीय फेस  के  स्वीकृत कार्य किए जाने हैं।

जिलाधिकारी ने जल संस्थान, जल निगम एव कार्यदायी संस्था को कार्यों में पारदर्शिता,समयबद्वता एव गुणवत्ता के साथ ही मानकों के अनुरूप संबंधित अधिकारियों एव कार्यदायी संस्था को कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा यदि कार्यों में किसी प्रकार की खामियां पाई गई तो संबंधित अधिकारी एव कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
अधिशासी अभियंता पेयजल जल निगम जी एस तोमर ने बताया की जनपद मे जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 1153 करोड की धनराशि से 989 कार्य योजना पर कार्य किया जाना जिसके तहत 493 पर कार्य पूर्ण कर लिया गया,275 मै कार्य गतिमान है, शेष 22 जलनिगम एव 187 जल सस्थान के कार्यो मै टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।
बाईट। धीराज सिंह गर्ब्याल जिला अधिकारी नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *