उत्तराखंड क्रांति दल ने स्थाई राजधानी और भ्रष्टाचार से शुब्ध होकर बोला सरकार पर धावा ।

Spread the love

प्रदेश सरकार के छल पर आज उत्तराखंड क्रांति दल ने धावा बोला प्रदेश को आज तक स्थाई राजधानी देने में असमर्थ रहे राष्ट्रीय दल भाजपा की नीतियों और भ्रष्टाचार से शुब्ध होकर प्रदेश के नागरिक आज त्राहि त्राहि कर रहे हैं। बजट सत्र के नाम पर गैंरसैण में दिखावे की राजनीति का उत्तराखंड क्रांति दल को जो विरोध करता है। गैर सैण में सत्र नहीं स्थाई राजधानी चाहिए की मांग को लेकर आज उत्तराखंड क्रांति दल ने केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ए पी जुयाल जी की अगुवाई में गांधी पार्क से सचिवालय कूच किया और सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया उत्तराखंड क्रांति दल का आंदोलन आज प्रदेश के समस्त जनपदों में किया गया। सरकार की रीती नीति खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी अध्यक्ष ए पी जुयाल ने कहा कि सत्र के बहाने सरकार सिर्फ अपनी पिकनिक कर रही है प्रदेश को लेकर ये जरा भी चिंता नहीं। बेटियों के बलात्कार के बाद हत्या होती है, बेरोजगारों पर लाठी भाजी जाती है, नकल कानून तो बनाया जाता है लेकिन गुहार लगाने वाले पर ही मुकदमा कायम कर दिया जाता है। पेपर लीक घोटालों पर लगाम लगाने में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नाकाम साबित हो रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार का अड्डा बन गई है इनके कई मंत्री अवैध कब्जे करने में शामिल हैं और भू माफियाओं को संरक्षण देते हैं। गैर सैण को स्थाई राजधानी घोषित करने पर जोर देते हुए लताफत हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड का विकास तब तक नहीं हो सकता जब तक उत्तराखंड की राजधानी गैर सैण नहीं बनती। दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनील ध्यानी ने भी अपने व्यख्यान में सरकार को. आड़े हाथों लिया ध्यानी के कहा कि धामी सरकार सबसे सुन्दर मुख्यमंत्री देने की बात करती है क्या इन्होने कोई फैशन शो शुरू किया है। प्रदेश की जनता बेरोजगारी, घूंस खोरी, हत्या और लचर क़ानून व्यवस्था से त्रस्त है और मुख्यमंत्री मूक दर्शक बने बैठे हैं। मुख्य प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए शांति प्रसाद भट्ट ने कहा उत्तराखंड को लूटने और भ्रष्टाचार में डूबा देने का काम भारतीय जनता पार्टी कर रही है। अवैध निर्माण, भू माफियाओं को संरक्षण देना, बलात्कारियों को बचाना, जो युवक अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं उन पर लाठियां भाजना और सत्र के नाम पर पिकनिक बनाने निकलना है यही सरकार का काम रह गया है। शांति प्रसाद भट्ट ने ऐलान किया कि यदि सरकार ने इस सत्र को 5 दिनों से पहले खत्म किया तो उत्तराखंड क्रांति दल मुख्यमंत्री का घेराव करेंगे। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुलोचना इष्टवाल ने वर्तमान सरकार के महिला विरोधी सरकार को करार दिया है। सूचना का कहना है कि महिलाएं भारतीय जनता पार्टी के राज में बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। बलात्कारियों को बचाना और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को संरक्षण देना ही सरकार का काम रह गया है। कर्मचारी संघ प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री धामी पर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही मांग की, कि गैर सैण को तुरंत राजधानी घोषित किया जाए। केंद्रीय मीडिया व युवा प्रकोष्ठ प्रभारी श्री शिव प्रसाद सेमवाल ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गैर सैण की मांग के साथ युवाओं की आवाज़ का दमन करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, पेपर लीक के कराने की असली आरोपियों को बचाने, विधानसभा में प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किए गए 72 नियुक्तियों के घोटाले में मंत्री को सुरक्षा देने का आरोप लगाया। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने सरकार की रीती और नीति पर कई सवाल खड़े किए। उत्तराखंड क्रांति दल की गैर सैण में सत्र नहीं राजधानी चाहिए की मांग को लेकर किए गए सचिवालय कूच में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के साथ, केंद्रीय उपाध्यक्ष सुनील ध्यानी, केंद्रीय महामंत्री रमा चौहान, मीनाक्षी घिडयाल, मोहनसिंह असवाल, केंद्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रबंधन देवश्वर भट्ट जी, केंद्रीय संगठन मंत्री समीर मुंडेपी जी,राजेश्वरी रावत, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुलोचना इष्टवाल, महिला उपाध्यक्ष उत्तरा पंत बहुगुणा, मधु सेमवाल, केंद्रीय प्रवक्ता अनुपम खत्री, केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल, पछवा दून अध्यक्ष गणेश काला, जिला अध्यक्ष संजय डोभाल, महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अनिल डोभाल, रेखा शर्मा, श्रीमती सरोज आदि दल के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *