स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के पुराना राजभवन देवली क्रिकेट मैदान के पास जंगलों में हरेले पर्व के अवसर पर प्ररेणा महिला संगठन द्वारा तीन समूहों की महिलाओ को एकत्र कर अध्यक्ष नगर पालिका , सभासद, एवं तमाम लोगों ने बृक्षारोपण कर हरियाली का संदेश दिया।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ सरस्वती खेतवाल , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश जोशी समेत तमाम नगर पालिका सभासद व समूह के लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल ने महिलाओं के समूह की भूरी भूरी प्रंशसा करते हुए कहा आज की महिलाएं हर कार्य में आगे हैं। जिस प्रकार से महिलाओं द्वारा तमाम सामाजिक कार्य अपने परिवार को चलाते हुए किये जा रहे हैं वे काबिले तारीफ हैं।
उन्होंने कहा बृक्ष लगाना ही उद्देश्य नही होना चाहिये उसकी हर तरह से देख भाल करना भी हम सब लोगों का फर्ज बनता है।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के सभासद जितेन्द्र कुमार पांडे जीनू ने भी क्षेत्र की महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा महिला समूह द्वारा जो भी कार्य समाज के हित में किये जा रहे हैं वे काबिले तारीफ योग्य है।
इसी क्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष , सभासद मुकेश जोशी ने कहा सभासदों द्वारा इस बार दबाके पेड़ लगाए जा रहे हैं उन्होंने कहा तमाम लोगों द्वारा इस बार पेड़ लगाकर हरियाली फैलाई जा रही है वह ठीक है हरियाली फैलनी भी चाहिए।
इस मौके पर महिलाओं के साथ साथ क्षेत्र के तमाम पुरुषों ने भी अपनी भागेदारी निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
इस दौरान प्रेरणा समिति की अध्यक्ष प्रीता पांडे, सचिव ममता जोशी, कोषाध्यक्ष हिमांशु तिवारी,के अलावा तीनों समूह जिज्ञासा, आकृति, व संगनी समूह की दर्जनों महिला मौजूद रही। इसके अलावा नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बिनोद सिंह जीना, वन विभाग रेंजर आनन्द लाल आर्या , उमेश चन्द्र जोशी, महिला समूह की कुमुद बुडलाकोटी, भावना पांडे, चित्रा पन्त,सुमन रावत, पूनम पांडे, स्मिता तिवारी, मंजू पांडे, आशा बिष्ट, हेमा जोशी, चंपा गीता,,राधा गोसाईं, उमा, पुष्पा फर्त्याल, सावित्री असवाल, डोली, कमला नेगी, मुन्नी पन्त, लीला, देवकी,गीता, जया तिवारी, मंजू शर्मा, दीपा बिष्ट, रमा पाठक, के अलावा पंकज वर्मा, निखिल जोशी, कुंदन सिंह, कंचन चन्दोला, समेत नगर पालिका सभासद रमेश प्रसाद, राकेश पवार, भगवत सिंह रावत, अंकित चन्द्रा, गजाला कमाल, सपना बिष्ट, लता दफौटी, गीता उप्रेती, व नगर पालिका के चंदन सिंह भंडारी, बिमला नगरकोटी, बच्ची भाई,समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।