ट्रैफिक अलर्ट: वीकेंड पर भारी भीड़, देहरादून – मसूरी एवं ऋषिकेश रूट पर डायवर्जन प्लान लागू

Spread the love

देहरादून, 25 अप्रैल 2026: वीकेंड पर पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। इस योजना का उद्देश्य यातायात को सुचारू बनाए रखना और जाम की स्थिति से बचाव करना है।

मसूरी रूट पर विशेष व्यवस्था
बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के लिए दो ट्रैफिक प्लान तैयार किए गए हैं:
प्लान (सामान्य भीड़): डाटकाली ➝ आरटीओ चेकपोस्ट ➝ ट्रांसपोर्ट नगर ➝ आईएसबीटी ➝ शिमला बाईपास ➝ बल्लूपुर ➝ कैंट तिराहा ➝ पुरकुल गांव ➝ कुठालगेट ➝ मसूरी
प्लानबी (अत्यधिक भीड़): वाहनों को किमाड़ी-हाथीपांव मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा

वापसी मार्ग: कुठालगेट से ओल्ड राजपुर रोड
पार्किंग अलर्ट: किंग क्रेग पार्किंग 90% भरते ही वाहनों को वहीं रोका जाएगा, आगे के लिए शटल सेवा उपलब्ध रहेगी

ऋषिकेश-हरिद्वार रूट पर डायवर्जन
यदि यातायात दबाव बढ़ता है, तो नेपाली फार्म से वाहनों को भानियावाला ➝ रानीपोखरी ➝ नटराज चौक की ओर मोड़ा जाएगा।
भारी वाहनों को नेपाली फार्म पर रोका जाएगा और केवल रात में प्रवेश मिलेगा।

शहर के भीतर भी सख्ती
पेसिफिक मॉल और सेंट्रियो मॉल के पास भीड़ होने पर ट्रैफिक इन्द्रबाबा मार्ग और बिंदाल की ओर डायवर्ट होगा।
सहस्त्रधारा और गुच्चुपानी (रॉबर्स केव) में पार्किंग फुल होने पर वाहनों को मालदेवता या सप्लाई चौक भेजा जाएगा।

आपातकालीन सेवाएं प्राथमिकता पर
एंबुलेंस, फायर और पुलिस वाहनों को हर स्थिति में प्राथमिकता दी जाएगी।

पर्यटक सहायता केंद्र स्थापित
कुठालगेट पर विशेष ‘टूरिस्ट हेल्प सेंटर’ बनाया गया है, जहां यात्रियों को मार्गदर्शन मिलेगा।

प्रशासन की अपील
अनावश्यक हॉर्न न बजाएं, नो-पार्किंग में वाहन न खड़ा करें, अन्यथा क्रेन द्वारा कार्रवाई की जाएगी।