स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास शाम के समय अचानक तेज हवाओं के साथ भयंकर बारिश का दौर शुरू हो गया। चारो ओर कोहरा छाया हुआ है।
जिसके चलते ठंड का एहसास होने लग गया। नालियों के बन्द हो जाने से बारिश का पानी सड़को पर बह रहा है। बारिश के चलते विधुत आपूर्ति भी बाधित हो गई। जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बाहर से आये पर्यटकों को भी बारिश से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा तो वही स्थानीय लोगों को भी बारिश का कोपभाजन होना पड़ा। जबकि सुबह से आसमान साफ नजर आ रहा था। कि अचानक भंयकर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। अफरा तफरी मच गई पर्यटक व स्थानीय लोग इधर उधर होटल, दुकानों में भाग कर बारिश से अपने को व परिवार को भीगने से बचाते रहे। जबकि शादियों का भी सीजन चल रहा है उन लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अभी भी चारों ओर कोहरा छाया हुआ है साथ ही तेज बिजली की गर्जना एवं हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है।