स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत नैनीताल जनपद में मौसम विभाग ने 30 जुलाई (गुरूवार) को भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश देते हुए आमजनमानस से निवेदन किया है बरसात के समय नदी, नाले, गधेरे उफान पर रहते हैं उस ओर कदापि न जाये।
नैनीताल की बात करें तो इस तरह का मौसम रहता है जिसके चलते आमने सामने भी कुछ दिखाई नहीं देता है। आज भी सुबह से ही इस तरह का मौसम बना हुआ है बारिश के साथ साथ कोहरा छाया हुआ है।
अति आवश्यक हो तभी यात्रा को निकले। उन्होंने स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटकों से भी अनावश्यक यात्रा करने के लिए मना किया है। उन्होंने कहा जगह जगह पहाड़ो से पत्थर लुढ़कने का भय बना रहता है।
उन्होनें कहा है कि भूस्खनल क्षेत्रों में मार्ग में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत गिरे पेडों एवं मलुवा को त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्हांेने लोनिवि के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी एवं गैंग कार्मिको की चौबीसों घंटे तैनाती के निर्देश दिये। उन्होंने कहा अधिकारी मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे तथा मोबाइल फोन चौबीसों घंटे ऑन रखेेगें तथा तहसील स्तर पर क्यूआर टीमें अलर्ट पर रहेंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
जिलाधिकारी ने आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 05942-231178 /79/81 मोबाइल नम्बर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।