मुंबई में राजभाषा समारोह में अमित शाह करेंगे पुरस्कृत
देशभर के 13 लेखकों का हुआ चयन, पुरस्कार में दी जाएगी
एक लाख रुपए की राशि
नैनीताल। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी का केंद्रीय गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित
राजभाषा गौरव पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों में देशभर से 13 लेखकों को यह पुरस्कार देने की घोषणा की गई है जिनमें उत्तराखंड से यह सम्मान प्राप्त करने वाले डॉ. तिवारी
एकमात्र लेखक हैं।
पुरस्कार के तहत
प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी। पुरस्कार 14 सितंबर को हिंदी दिवस समारोह के अवसर पर मुंबई में आयोजित छठे अखिल भारतीय राजभाष…