नैनीताल : दूषित पानी से फैल रही बीमारियों का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने अधिकारियों को बेहतर सुविधाएं दिये जाने के दिये निर्देश।

Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी हाईकोर्ट ने जनपद नैनीताल के ज्योलीकोट व उसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के चलते दूषित पानी से हो रही बीमारियों के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी। जिसका हाईकोर्ट ने संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी, सीएमओ, जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को स्वच्छ पेयजल और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। न्यायालय ने कुमाऊं क्षेत्र के लिए प्रस्तावित टेस्टिंग लैब के संबंध में संबंधित सचिव से जल्द निर्णय लेने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, सीएमओ रश्मि पंत, एसई जल संस्थान विशाल कुमार, एसई जल निगम अनीश कुमार और चीफ इंजीनियर आलोक उपस्थित हुए और उनसे जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *