नैनीताल : एरीज में हिंदी पखवाड़े के तहत हुए पुरस्कार वितरणराजभाषा पुरस्कार के लिए डॉ. तिवारी सम्मानित

Spread the love


रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी से लगभग 6 किलोमीटर दूर आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार द्वारा राजभाषा गौरव पुरस्कार से सम्मानित
प्रो. गिरीश रंजन तिवारी रहे। इस अवसर पर राजभाषा पुरस्कार के लिए डॉ. तिवारी को भी सम्मानित किया गया।
सम्बोधन में
प्रो. तिवारी ने हिंदी के माध्यम से वैज्ञानिक विषयों को आमजन तक पहुंचाने का महत्व व तरीके सुझाए।
डॉ. तिवारी ने हिंदी भाषा के वैज्ञानिक आधार की विस्तृत रूप से व्याख्या करते हुए
वैज्ञानिक जागरूकता को हिंदी में बढ़ावा देने का आह्वान कर प्रतिभागियों को हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि कैसे हिंदी भाषा के शब्द अंग्रेजी में भी लोकप्रिय हो रहे हैं और अंग्रेजी शब्दकोष में शामिल किए जा रहे हैं।
एरीज के निदेशक डॉ. मनीष नजा ने सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदी पखवाड़े के समन्वयक मोहित जोशी ने पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जिनमें निबंध लेखन, अनुवाद, नारा लेखन, आशुभाषण तथा वर्ग पहेली आदि शामिल रहीं। डॉ. तिवारी और डॉ. मनीष ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर बताया गया कि एरीज, संस्थान को नराकास के लगभग 50 सरकारी कार्यालयों में राजभाषा गतिविधियों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *