17 लाख की जमीन धोखाधड़ी के मामले में दर्ज होगा मुकदमा

Spread the love

रुड़की। जमीन में 17 लाख की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। प्रकरण में एसआईटी जांच पूरी होने के बाद कोतवाली सिविल लाइंस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इस बाबत कोतवाली में संबंधित प्रकरण के कागजात पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने पीड़ित को जल्द मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के अंतर्गत मोहनपुरा निवासी राजपाल ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर बताया कि दो साल पहले उसने पत्नी रेखा के नाम एक प्लॉट खरीदा था। प्लॉट में धोखाधड़ी कर उसे फर्जी कागजात थमा दिए गए। जिसके चलते उसे प्लॉट पर कब्जा नहीं मिल सका है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की गई। जिसके बाद मामले की एसआईटी की जांच के आदेश दिए गए। एसआईटी की ओर से की गई जांच के आधार पर एसएसपी की ओर से कोतवाली सिविल लाइंस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। संबंधित मामले के आदेश कोतवाली पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे पीड़ित राजपाल को कोतवाली प्रभारी साधना त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए गए हैं। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *