होली 2018: अगर एक मार्च को भूलकर भी किया ऐसा तो आपके साथ हो सकता है अशुभ

Spread the love

इस साल 1 और 2 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। 1 मार्च को होलिका दहन होगा, लेकिन अगर इस दिन आपने इन बातों को नजरअंदाज किया तो अशुभ हो सकता है।

ज्योतिषाचार्य पीएसए राणा ने बताया कि होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि में करना चाहिए।

इस साल 1 मार्च को सुबह 8 बजकर 57 मिनट से पूर्णिमा तिथि लग रही है लेकिन इसके साथ भद्रा भी लगा रहा है।

भद्रा काल में होलिका दहन करने से अनिष्ट होने का भय रहता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

शाम में 7 बजकर 40 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगा इसके बाद से होलिका दहन किया जाना शुभ रहेगा

इस साल होलिका दहन के लिए बहुत ही शुभ स्थिति बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *