आज सुबह जब बजरंगदल ने कड़वा पानी स्थित गौशाला में गौमाता के साथ होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया तो गौशाला में घूमते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस नजारा देखा कि सबके होश उड़ गए। बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने देखा को जहां मृत पशुयों को रखा गया था उन्ही के नीचे जिंदा बछडे को गौशाला कर्मी ने मृत समझ कर दबा दिया था जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता आगबबूला हो गए मौके ओर पुलिस को बुलाकर गौशाला प्रबंधक के खिलाफ शिकायत की ,पुलिस ने मामले का संज्ञान ओर मामले की गंभीरता देखते हुए शिकायत दर्ज की, साथ ही गौशाला में सभी गौवंशो का मेडिकल कराने का निर्देश दिया। गौरक्षा प्रमुख संजीव बालियान ने बताया कि यदि गौशाला की हालत में सुधार नही किया गया और आगे से कोई भी शिकायत अगर आती है तो संगठन इसमें बडे स्तर पर गौशाला प्रभंधको के खिलाफ कार्यवाही करेगा।मौके पर मौजूद गौरव कुंमार (महानगर संयोजक बजरंगदल), संजीव बालियान (गौ रक्षा प्रमुख), मंनिष वर्मा, सोनू मूछ , कमल विजलवान, प्रदीप यादव आदि माजिद रहे।