बेंगलूरु : भारत और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच के लिए भारतीय टीमें सोमवार सुबह बेंगलूरु पहुंच गई. हवाई अड्डे पर पहुंची भारतीय टीम के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक पहले से ही वहां मौजूद थे.
शुक्रवार को बेंगलूरु की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा. भारत ने इंग्लैड के साथ नागपुर में रविवार को हुआ दूसरा टी -20 मैच 5 रन से जीत कर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. भारत को सीरीज जितने के लिए तीसरे मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी.
भारत : विराट कोहली (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, सुरेश रैना, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, मंदीप सिंह, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, परवेज रसूल और अमित मिश्रा.
इंग्लैंड : इयोन मोर्गन (कप्तान), जोए रूट, जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, जैक बॉल, लियाम डॉसन, क्रिस जोर्डन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, बेन स्टोक्स, डेविड विली और टाइमल मिल्स.