तेहरान से यासूज जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार सभी 66 लोगों की मौत

Spread the love

ईरान से एक बड़ी खबर है. ईरान में एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसने सवार सभी 66 लोगों की मौत हो गई है. ईरान के असेमां एयरलाइंस के प्रवक्ता ने सरकारी टीवी को यह जानकारी दी. बताया जा रहा है कि पहाड़ से टकराने के कारण यह हादसा हुआ.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान ने तेहरान से यासूज के लिए उड़ान भरी थी. हालांकि रास्ते में इस्फहान प्रांत के पास सेमीरॉम के पास विमान का संपर्क रडार से टूट गया. इसके बाद विमान की सघन तलाश शुरू की गई तो उसका मलबा मिला. इस खबर के बाद राहत और बचाव दल को दुर्घटनास्थल के लिए भेजा गया है.

सरकारी मीडिया के अनुसार असेमां एयरलाइंस का ATR-72 दो इंजन वाला विमान यासुग शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह जगह तेहरान से 780 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. इस विमान का इस्तेमाल छोटी घरेलू उड़ानों के लिए किया जाता है.

ताबाताबी ने बताया कि विमान माउंट देना से टकरा गया जो कम से कम 440 मीटर ऊंचा है. वहीं टेलीविजन चैलनों की रिपेार्ट में बताया गया कि कोहरे के कारण बचाव हेलीकॉप्टर घटनास्थल जागरोस पहाड़ी तक नहीं पहुंच नहीं सके.

आसमान एयालाइन्स के प्रवक्ता मोहम्मद तगी तबातबाइ ने सरकार टेलीविजन को बताया कि विमान में सवार सभी लोग मारे गए. विमान में एक बच्चे सहित 60 लोग तथा चालक दल के छह सदस्य सवार थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *