अखिल भारतीय महिला कांग्रेस उत्तराखण्ड द्वारा आयेाजित ‘मैं साहस हूूं’ कार्यक्रम में महिला समूहों को आत्म निर्भर बनाये जाने के तरीके बताये।

Spread the love

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा देशभर में आयेाजित ‘मैं साहस हूूं’ कार्यक्रम के तहत आज देहरादून में प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता आर्या की अध्यक्षता में देहरादून के करणपुर वार्ड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सचिव अनुराधा तिवारी ने किया।
ज्ञातव्य हो कि महिला कांग्रेस द्वारा पूरे देशभर में भारतीय समाज सेवा संस्था नामक एनजीओ के साथ मिलकर देश भर में आयोजित किये जा रहे ‘मै साहस हूं’ कार्यक्रमों का आयोजन कर महिलाओं में जागृति पैदा करने तथा आत्म निर्भरता बढ़ाने के गुर सिखाये जा रहे है।

इस अवसर पर भारतीय समाज सेवा संस्था की संचालिका प्रतिभा राय ने महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में महिला समूहों के माध्यम से किये जाने वाले कुटीर उद्योगों के बारे में जानकारी देते हुए आत्म निर्भर बनाये जाने के तरीके बताये। उन्होंने कहा कि आज भारत में महिलाएं पुरुषों के कन्धे से कन्धा मिलाकर चल रही हैं तथा हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। उत्तराखण्ड के परिपेक्ष में आत्म निर्भरता और भी कारगर साबित हो सकी है तथा छोटे-छोटे महिला समूहों का गठन कर स्थानीय उत्पादों से कई प्रकार के उत्पाद तैयार किये जा सकते हैं जिससे न केवल महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी अपितु ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन भी रूकेगा।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य ने उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के ग्रामीण इलाकों में आज भी महिलाएं पूरे घर की जिम्मेदारी संभाले हुए है यदि महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलता है तो उनकी आत्मनिर्भरता और भी बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देष में लघु एवं कुटीर उद्योंगों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है जो कि गौरव का विशय है।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नजमा खान, महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रकला नेगी, बाला शर्मा, तारा सती, बिमला मन्हास, श्यामा साही, आशा शर्मा, पायल बहल, सुन्दरी देवी, शांति तिवारी, साधना तिवारी, कृष्णा, जयावती, नूरजहां, शकुंतला आदि अनेक महिला पदाधिकारी एवं बडी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *