होली के दिन धन लाभ पाना है तो अपनाएं ये आसान उपाय

Spread the love

इस साल होली 2 मार्च यानी शुक्रवार को खेली जाएगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक होली की रात पूजन और उपाय करना बेहद शुभ होता है।

पंडित विपिन चंद्र जोशी ने होली पर कुछ ऐसे उपाया बताए हैं जो आपको धन और सुख से संपन्न करेंगे। उनके मुताबिक अगर आपको व्यापार व नौकरी में परेशानी आ रही हो तो होलिक दहन के बाद एक जटा वाला नारियल मंदिर या होलिका दहन वाली जगह पर जरूर चढ़ाएं।

होली दहन के समय परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या सात परिक्रमा करनी चाहिए। परिक्रमा करते समय होलिका में चना, मटर, गेहूं, अलसी डालना चाहिए। ऐसा करने पर धन लाभ होने के योग भी बनते हैं।

सेहत बार-बार खराब होती हो तो होलिका दहन के बाद उसकी बची राख यानि भभूत को रोगी के तकिये के नीचे रख दें। पुरानी से पुरानी बीमारी ठीक हो जाएगी

यदि पैसों की बचत न हो पा रही हो तो होलिका दहन के दूसरे दिन कि बची राख को किसी लाल रूमाल में बांध लें और उसे अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें।

होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख से पुरुष तिलक लगाएं और स्त्रियां ये राख अपनी गर्दन पर लगाएं। बुरी नजर से बचाव होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *