देहरादून, । आईसी इंडिया में फ्रेंच मूवी ‘लेस सूवनिर‘ (मेमरीज) की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। मूवी स्क्रीनिंग के बाद ‘ऐलेनोर लैपोर्टे‘ के साथ चर्चा सत्र आयोजित हुआ। ऐलेनोर लैपोर्टे अलाइअंस फ्रांसेस देहरादून की मैनेजर है, और वह पिछले दस वर्षों से अलाइअंस फ्रांसेस के अंतर्गत फ्रेंच भाषा पढ़ा रही हैं। ‘लेस सूवनिर‘ (मेमरीज) जीन-पाॅल-रौव के साथ मिशेल ब्लैंक की 92 मिनट की फ्रांसिसी मूवी है। यह पीढ़ियों के बीच रिश्तों को रेखांकित करने वाली एक आकर्षक फिल्म है। यह फिल्म एक लड़के का उसकी दादी मां के प्रति लगाव व प्रेम को दर्शाती है।
चर्चा सत्र में ऐलेनोर लैपोर्टे ने मूवी के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि, जब तक जीवन है प्रत्येक व्यक्ति को अपने अभिभावकों को प्यार व सम्मान देना चाहिए। ऐलेनोर ने बताया कि, अलाइअंस फ्रांसेस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो फ्रेंच भाषा को दुनियाभर में बढ़ावा देने का कार्य करती है। इस अवसर पर डब्ल्यूआईसी इंडिया की प्रेजीडेंट नाजिया युसूफ इजुद्दीन ने कहा कि, आईसी इंडिया का उद्देश्य लोगों को मनोरंजन के साथ-साथ वल्र्ड सिनेमा की अवधारणा से अवगत कराना है। दूसरी बार आईसी इंडिया में फ्रेंच मूवी स्क्रीनिंग का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।