जर्नलिस्ट यूनियन का सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love
देहरादून, जर्नलिस्ट यूनियन आॅफ उत्तराखण्ड की जिला इकाई देहरादून की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आज हर्रावाला स्थित एक रेस्टोरंेट में आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारों के कल्याण के लिए और अधिक दृढ़ता से कार्य करने का संकल्प लिया गया। तय किया गया कि यूनियन से जुड़े सभी पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए उनका जीवन बीमा कराया जायेगा। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। ‘सत्य की गहराई‘ समाचारपत्र की ओर से ठाकुर महिपाल सिंह पुण्डीर सम्मानपत्र पत्रकार अरूणप्रताप सिंह, दीपक सेलवान, रमन त्यागी को प्रदान किया गया। वहीं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने लिए राकेश बड़थ्वाल को उक्त सम्मान से सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि पत्रकारो को अपना कार्य ईमानदारी से करना चाहिए। पत्रकारों के ऊपर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह लोकतन्त्र को चैथा स्तम्भ है इसलिए पत्रकारों को अत्यन्त संवेदनशीलता से कार्य करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने यूनियन के संविधान से पत्रकारों को अवगत कराते हुए कहा कि यूनियन का उद्देश्य पत्रकारिता के उच्च आदर्शों व परम्पराओं को बनाए रखना तथा पत्रकारों के हित एवं अधिकारों को सरंक्षण एवं बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि यूनियन की संबद्धता आई0जे0यू0 नई दिल्ली से है और यूनियन अन्तर्राष्ट्रीय फेडरेशन आॅफ जर्नलिस्ट से भी जुड़ी है।
जिलाध्यक्ष ठाकुर सुक्खन सिंह ने यूनियन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यूनियन निरन्तर लघु एवं छोटे समाचारपत्रों के हितांे के लिए कार्य कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूलचन्द शीर्षवाल ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन देवभूमि के पत्रकारों की सबसे बड़ी यूनियन है जो लगातार पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत है। जिला महामंत्री चेतन खड़का ने नवनिर्वाचित पदाधिकरियों का परिचय कराया और आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य पत्रकार हितों के प्रति सदैव तत्पर रहंेगे।
बैठक में  वरिष्ठ पत्रकार अरूण प्रताप सिंह, जाहिद अली, अशोक खन्ना व ज्योति भट्ट ध्यानी ने  भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों से एकजुट होने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहनजर ने किया। बैठक में नरेन्द्र सिंह कार्की, एस0एम मलिक, विनोद पुण्डीर, समीना, दीपक गुप्ता, विजय शर्मा, महंेन्द्र सिंह चैहान, संजय अग्रवाल, विरेश कुमार, चेतराम भट्ट, अवनीश गुप्ता, सूर्यप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, धनराज गर्ग, प्रवीण जैन समेत काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे। कार्यकारिणी का सम्मान समारोह आज हर्रावाला स्थित एक रेस्टोरंेट में आयोजित किया गया। समारोह में पत्रकारों के कल्याण के लिए और अधिक दृढ़ता से कार्य करने का संकल्प लिया गया। तय किया गया कि यूनियन से जुड़े सभी पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करते हुए उनका जीवन बीमा कराया जायेगा। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। ‘सत्य की गहराई‘ समाचारपत्र की ओर से ठाकुर महिपाल सिंह पुण्डीर सम्मानपत्र पत्रकार अरूणप्रताप सिंह, दीपक सेलवान, रमन त्यागी को प्रदान किया गया। वहीं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने लिए राकेश बड़थ्वाल को उक्त सम्मान से सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि पत्रकारो को अपना कार्य ईमानदारी से करना चाहिए। पत्रकारों के ऊपर समाज की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह लोकतन्त्र को चैथा स्तम्भ है इसलिए पत्रकारों को अत्यन्त संवेदनशीलता से कार्य करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने यूनियन के संविधान से पत्रकारों को अवगत कराते हुए कहा कि यूनियन का उद्देश्य पत्रकारिता के उच्च आदर्शों व परम्पराओं को बनाए रखना तथा पत्रकारों के हित एवं अधिकारों को सरंक्षण एवं बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि यूनियन की संबद्धता आई0जे0यू0 नई दिल्ली से है और यूनियन अन्तर्राष्ट्रीय फेडरेशन आॅफ जर्नलिस्ट से भी जुड़ी है।
जिलाध्यक्ष ठाकुर सुक्खन सिंह ने यूनियन को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यूनियन निरन्तर लघु एवं छोटे समाचारपत्रों के हितांे के लिए कार्य कर रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मूलचन्द शीर्षवाल ने कहा कि जर्नलिस्ट यूनियन देवभूमि के पत्रकारों की सबसे बड़ी यूनियन है जो लगातार पत्रकारों के हितों के लिए कार्यरत है। जिला महामंत्री चेतन खड़का ने नवनिर्वाचित पदाधिकरियों का परिचय कराया और आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य पत्रकार हितों के प्रति सदैव तत्पर रहंेगे।
बैठक में  वरिष्ठ पत्रकार अरूण प्रताप सिंह, जाहिद अली, अशोक खन्ना व ज्योति भट्ट ध्यानी ने  भी अपने विचार व्यक्त करते हुए पत्रकारों से एकजुट होने का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शाहनजर ने किया। बैठक में नरेन्द्र सिंह कार्की, एस0एम मलिक, विनोद पुण्डीर, समीना, दीपक गुप्ता, विजय शर्मा, महंेन्द्र सिंह चैहान, संजय अग्रवाल, विरेश कुमार, चेतराम भट्ट, अवनीश गुप्ता, सूर्यप्रकाश शर्मा, राजेश शर्मा, धनराज गर्ग, प्रवीण जैन समेत काफी संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।
——————————————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *