बस्तियाँ उजाड़ने के विरोध मैं भाजपा और कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए आज यूकेडी नें सैकड़ों मलिन बस्ती वासियों के साथ मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

Spread the love

पिछले 18 वर्षों से गरीब बस्तियों को मालिकाना हक देने के झूठे वादे के साथ मलिन बस्तियों के वोट बैंकों का दोहन करने वाली भाजपा और कांग्रेस पर कड़ा प्रहार करते हुए आज यूकेडी नें सैकड़ों मलिन बस्ती वासियों के साथ मुख्यमंत्री आवास कूच किया। आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:00 बजे ब्रम्हपुरी, चमन पुरी,लोहिया नगर, बापूनगर,बारी घाट,ब्रह्मा वाला तथा चेतना बस्ती के सैकड़ों लोग उक्रांद महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में गढ़वाल जल संस्थान परिसर में एकत्रित हुए तथा कांग्रेस भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। 2 वज्र वाहन एवं फायर बिग्रेड की गाड़ी से लैस पुलिस प्रशासन ने हाथीबड़कला पुलिस चौकी के पास मजबूत बैरिकेटिंग लगाकर रैली को रोकने का पुख्ता इंतजाम किया हुआ था। पुलिस द्वारा जुलूस को रोकते हैं मलिन बस्ती वासी व उक्रांद नेता पुलिस प्रशासन से भिड़ गए तथा दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। लगभग आधे घंटा धक्का-मुक्की हमले के बाद स्थिति बेकाबू होती देख सीईओ डालनवाला जया बलूनी महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री को आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को ज्ञापन लेने के लिए बैरिकेड पर बुलवाया जाएगा। उक्रांद नेताओं ने कहा कि जब तक हमारी बात मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचाई जाएगी हम वापस नहीं जाएंगे। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि को बुलाने के आश्वासन पर सभी कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और जलूस सभा में तब्दील हो गया। दल के संरक्षक बी डी रतूड़ी, वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन, युवा महामंत्री सुशील कुमार, केंद्रीय महामंत्री डी के पाल तथा जय प्रकाश उपाध्याय ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा तथा कांग्रेस की सत्ता लोलुप राजनीति के कारण आज यह स्थिति पहुंची है। अगर इन दोनों पार्टियों ने अपने शासनकाल में मलिन बस्ती वासियों के लिए जरा भी गंभीरता दिखाई होती तो आज मलिन बस्ती वासियों को इस संकट से ना जूझना पड़ता। जनता आज दोनों राष्ट्रीय दलों की कथनी और करनी का अंतर पहचान चुकी है तथा आगामी निकाय चुनाव में राष्ट्रीय दलों को करारा जवाब देगी। मित्र गणों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार केवल शराब माफियाओं और भूमाफियाओं के लिए काम कर रही है। कुछ देर बाद मुख्यमंत्री के ओएसडी ऊर्वा दत्त भट्ट सभास्थल में पहुंचे। महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने मुख्यमंत्री के ओएसडी को ज्ञापन पढ़कर सुनाया। श्री ऊर्वा दत्त भटट न्यू क्रांतिक नेताओं को आश्वासन दिया कि वह उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री जी के पटल पर रखेंगे। मुख्यमंत्री आवास कुच में महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के साथ वरिष्ठ नेता लताफत हुसैन, दल के संरक्षक बीडी रतूड़ी, केंद्रीय महामंत्री डी के पाल केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ,जय प्रकाश उपाध्याय, युवा महामंत्री सुशील कुमार व सौरभ आहूजा,सुरेंद्र बुटोला, विमल रौतेला श्रेहांश, ललित कुमार, सुरेंद्र रावत,इमरान अहमद, संजीव चौधरी,गफ्फार खान, कुलदीप, श्रीमती राजेश्वरी रावत, सीमा कलूडा, मालती पवार, श्रीमती रुबी खान, कुमारी शबनम आदी के साथ सैकड़ों की संख्या में मलिन बस्ती वासी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *