उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं – कांग्रेस नेता सचिन पायलट

Spread the love

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं हैं। पिछले चार वर्षों में भाजपा की सरकार ने जनता को ठगने का कार्य किया है। कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संयुक्त नेतृत्व में चुनाव लड़कर सरकार बनाएगी।

मंगलवार को विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर पहुंचे सचिन पायलट ने यह बात कही। साथ ही उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

चुनाव से कुछ समय पहले ही देवभूमि उत्तराखंड में भाजपा ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए मुख्यमंत्री को बदला है। मुख्यमंत्री बदलने से उसके पाप धुलने वाले नहीं है। कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी एकजुट है और कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बदलने से भाजपा के पाप धुलने वाले नहीं है और भाजपा के कारनामों पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। यहां कांग्रेस में सब एकजुट है। आने वाले चुनाव में हम यहां सरकार बनाएंगे: कांग्रेस नेता सचिन पायलट, उत्तराखंड के हरिद्वार में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *