मुस्लिम सेवा संगठन द्वारा पलटन बाज़ार जामा मस्जिद चौक पर हमारा झंडा तिरंगा अभियान शुरू किया

Spread the love

मुस्लिम सेवा संगठन द्वारा पलटन बाज़ार जामा मस्जिद चौक पर एक प्रोग्राम किया गया जिसको एक मुहीम के तहत पूरे उत्तराखंड व पशिचिमी उत्तरप्रदेश व दिल्ली में मुस्लिम सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जाएगा जिसके माध्यम से देश जोड़ो आंदोलन शुरू किया जा रहा है।
आज कुछ अराजकतत्व भारत को तोड़ने का काम कर रहे है और देश के झंडे तिरंगे को बदलना चाहते है तो मुस्लिम सेवा संगठन ये ऐलान करता है कि हम अपने देश भारत को टूटने नही देंगे और हमारा झंडा तिरंगा है और हमेशा तिरंगा ही रहेगा संगठन इस अभियान को दिल्ली तक चलाएगा और देश की अखंडता और एकता का पैगाम देगा।
आप सब भी अपने मकानों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाकर मुहीम का हिस्सा बने।
आज प्रोग्राम में मौजूद रहे
नईम क़ुरैशी अध्यक्ष, भगत जी , अर्जेतशा सद्दाम क़ुरैशी, अक्की क़ुरैशी, निजाकत अली,अकरम खान मसूरी अध्यक्ष, समीर खान, रमीज़ राजा ,मुहम्मद वकील, रानू अब्बास आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *