नैनीताल : एकीकरण के पक्षधर हैं। पहले कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाये। कंचन चन्दोला

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में कुमाऊँ मंडल विकास निगम के मुख्यालय पर संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी व कर्मचारी नेता कंचन चन्दोला के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्यालय प्रांगण में कर्मचारियों ने पौधारोपण कर अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया गया।
इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा नियमितीकरण को लेकर पूर्व महीनों नोटिस दिया गया था और साथ ही निगम कर्मचारियों की अभी तक की समस्याओं का समाधान ना होने पर आज गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया है कुमाऊं व गढ़वाल मंडल मै संबंध अन्य विभागों गैस एजेंसी पर्यटन विभागों के संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया है और जब तक सरकार द्वारा कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं किया जाता और सारी मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा विभागी अधिकारियों द्वारा कुमाऊं मंडल में 32 कर्मचारियों को विभागीय प्रमोशन कर दिया है और गढ़वाल मंडल में भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रमोशन किया गया है उसके लिए सरकार और एमडी का आभार व्यक्त किया गया।
उन्होंने कहा इसी तरह 2001 से अभी तक जो लोग सेवा दे रहे हैं उनका नियमितीकरण किया जाए और उन्होंने कहा हम एकीकरण के पक्षधर हैं।
उससे पहले धामी सरकार को सभी को नियमितीकरण किया जाए और ज वेतन सहित जो भी कर्मचारियों का भुगतान होना है वह किया जाए जब तक मांगे नहीं मांगी जाती अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर कंचन चंदोला, गौतम कुमार, पितांबर दुम्का दिनेश सांगुडी रामू पंत,संतोष पंत, तारा दत्त भट्ट, त्रिभुवन पुनेठा, सहित अन्य निगम कर्मचारी धरने पर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *