रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के नयना देवी मंदिर व उसके आसपास के मंदिरों में शिवरात्रि पर्व पर हजारों की सँख्या में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ दिखाई दिया।
इस दौरान हरिद्वार से कांवड़ यात्रा गये भोले के भक्तों ने सरोवर नगरी के शिवालयों में व शिव मंदिर में शिवलिंग पर जलयाभिषेक किया। चारों और हर हर महादेव के स्वर गुंजायमान से सरोवर नगरी को भक्त मय बना डाला। यहाँ नयना देवी मंदिर के अलावा गुफा महादेव, हनुमान गढ़ , स्नोव्यू देव मंदिर , कहाल गंगनाथ मंदिर जहां स्थानीय लोगों द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है। वही माल रोड़ के शिव मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा हुआ दिखाई दे रहा है।