दुस्साहस: बोला-भगा कर ले जाऊंगा और धर्म परिवर्तन कराऊंगा..पहले अपना नाम बताया था “राहुल” …मुकदमा दर्ज कर पकड़ लिया गया..

Spread the love

बाल सुधार गृह से छूटने के बाद भी किशोर में कोई सुधार नहीं हुआ है। बल्कि उसका दुस्साहस और बढ़ गया। किशोरी की मां का आरोप है कि उसने धमकी दी कि वह फिर से उनकी बेटी को भगाकर ले जाएगा। वह उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराएगा।

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में बाल सुधार गृह से छूटकर आया किशोर फिर से किशोरी के घर आ धमका। उसने वहां किशोरी की मां को धमकी दी कि वह किशोरी को भगा ले जाएगा और उसका धर्म परिवर्तन कराएगा। मां की शिकायत पर पुलिस ने उसे फिर से पकड़ा और न्यायालय के आदेश पर बाल सुधार गृह रोशनाबाद भेज दिया।

पिछले दिनों किशोरी की मां ने आरोप लगाया था कि किशोर उनकी बेटी को अपने साथ अजमेर ले गया। वहां पर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की तो दोनों को अजमेर से बरामद कर लिया गया। आरोपी ने किशोरी को पहले अपना नाम राहुल बताया था। किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। वहां से जमानत पर किशोर बाहर आया, लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ। उसने फिर से वही हरकत करनी चाही।

वह शुक्रवार को फिर से किशोरी के घर पहुंच गया। किशोरी की मां का आरोप है कि उसने धमकी दी कि वह फिर से उनकी बेटी को भगाकर ले जाएगा। वह उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराएगा। आरोप है कि किशोर ने किशोरी को दूसरे शहर ले जाकर बेचने की भी धमकी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है। किशोर न्याय बोर्ड के आदेश पर फिर से उसे रोशनाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *