राष्ट्रीय लोक दल उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत जी ने प्रदेश कार्यालय के उद्घाटन के साथ घोषित की कार्यकारिणी । अनुपम खत्री को प्रदेश महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किया गया ।

Spread the love


. आज दिनांक – 15/09/24 को देहरादून में सुभाष रोड, उत्तराखंड सचिवालय के पास राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यालय का मन्त्रोंचारण के साथ रिबन काट कर राष्ट्रीय महासचिव श्री त्रिलोक त्यागी जी ने विधिवत उद्धघाटन किया जिसके बाद राष्ट्रीय महासचिव संगठन श्री त्रिलोक त्यागी प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र पन्त व समस्त रालोद सदस्यों के साथ देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में पहुंचे। जहाँ राष्ट्रीय लोक दल के प्रख्यात नेता राष्ट्रीय महासचिव संगठन श्री त्रिलोक त्यागी जी ने रालोद के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेंद्र पन्त की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता कर रालोद की रिति नीति के बारे में विस्तार से चर्चा की जिसमे श्री त्रिलोक त्यागी ने उत्तराखंड की मूल समस्याओं के निवारण पर जोर देते हुए पलायन की समस्या का निवारण हो सके श्री त्यागी ने कहा इसके लिए लघु उद्योग बढ़ाने और लगाने होंगे जिससे बेरोजगारी खत्म हो सके और पलायन को रोकने में सफलता मिल सके श्री त्यागी ने महिलाओं को सशक्त बनाने पर भी जोर दिया रालोद रा० महासचिव ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। श्री त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड महिला शक्ति का प्रदेश है आगामी चुनावों में रालोद महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करेगा। स्व० चौधरी चरण सिंह जी का स्मरण करते हुए उनकी विचारधारा पर चलने और प्रदेश की मूल समस्याओं पर सरकार से वार्ता कर उनको हल करने के लिए रालोद कटिबद्ध है पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए श्री त्यागी ने स्पष्ट किया कि रालोद भले ही एनडीए का हिस्सा है पर इसका मतलब ये नहीं कि वो सरकार के दबाव में है। रालोद जनता के मुद्दों पर सरकार से वार्ता करेगी लेकिन वार्ता से हल नहीं निकला तो जन हित में हर आवश्यक कदम उठाएगी, इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने अपनी प्रथम कार्यकारणी की घोषणा करते हुए प्रदेश में रालोद के बढ़ते विस्तार पर बात की और कहा कि रालोद आने वाले त्रिस्तरीय चुनावों के लिए हम पूरी तरह तैयार है और मजबूती से निकाय व पंचायत चुनाव में हेंडपम्प के निशान पर चुनाव में दावेदारी करेगी वार्ता के दौरान हरिद्वार स्तिथ भगवान दास संस्कृत महाविद्यालय से छात्र अध्यक्ष का चुनाव जीते वतन चौधरी भी मौजूद रहे जिसने रालोद के झंडे तले अपना चुनाव जीता श्री त्यागी ने इसे उत्तराखंड में अपनी पहली जीत बताया और सूबे की जनता को मीडिया के. माध्यम से ये विश्वास दिलाया कि रालोद स्व० चौधरी चरण सिंह जी के मूल मंत्र पर चलते हुए प्रदेश वासियों का प्यार और विश्वास अवश्य ही हासिल करेगी इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पन्त ने पहली कार्यकारणी में शामिल पदाधिकारियों को माला पहना कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। जिनके नाम व पद इस प्रकार हैं –
राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की जाती है।

प्रदेश उपाध्यक्ष

  1. श्री योगेंद्र सिंह खोक्कर
  2. श्री देवपाल राठी
  3. श्री जेठमल सैनी
  4. श्री हरमीत सिंह

प्रदेश महासचिव

  1. श्री अनुपम खत्री (प्रदेश महासचिव व मुख्य प्रवक्ता)
  2. श्री पविन्द्र चौधरी
  3. श्रीमती शैलबाला मंमगाई
  4. श्री अभय प्रताप सिंह
  5. श्री अशोक चौधरी
  6. श्री पप्पू मेजर सिंह चौहान

प्रदेश सचिव

  1. श्री उदयवीर सिंह चहल
  2. श्री प्रमोद डोभाल
  3. श्री मुकेश बिष्ट
  4. श्री भजन सिंह विलयम
  5. श्री भगवती प्रसाद नौटियाल
  6. श्रीमती यशोदा रावत जिला अध्यक्ष
  7. श्री मोरध्वज सिंह लोहान (जिला अध्यक्ष हरिद्वार)
  8. श्री देवेंद्र सिंह विक्र (जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर)
  9. श्री कल्पित मेहरा (जिला अध्यक्ष नैनीताल)

कार्यकारिणी सदस्य

  1. डॉ. देवेंद्र सिंह
  2. श्री युद्धवीर सिंह
  3. श्री मोहन कांडपाल
  4. श्री शैलेंद्र सिंह पवार
  5. श्री राजेश कुमार आर्य (अधिवक्ता)
  6. श्री सुमित थपलियाल
  7. श्री मोहित कुमार (अधिवक्ता)
  8. श्री संजय तितोरिया
  9. श्री प्रवीण कुमार
  10. श्री गोविंद सिंह अधिकारी
  11. श्री अनुराज सिंह रावत
  12. श्री आशीष उनियाल
  13. श्री गोविंद वाधवा
  14. श्री मनोज धस्माना पंडित
  15. श्री जय रस्तोगी
  16. श्रीमती आरती जैसवाल
  17. श्रीमति श्रुति गुप्ता
  18. श्री मनोज राठी
  19. श्री देवेंद्र टिकोला
  20. श्री सुरेश पाल
    शुभेच्छाओं सहित
    राजेंद्र पन्त
    प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड
    राष्ट्रीय लोक दल