तिरंगा यात्रा के दौरान बंदे मातरम व भारत माता की जयकारों से गुंजायमान हुई सरोवर नगरी।

Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने तिरंगा यात्रा नैनीताल क्लब चोराहे चीना बाबा मंदिर से पंत पार्क तक निकाली। जिसमें भारत माता की जय,बंदे मातरम के जयकारों के साथ नैनीताल गुंजायमान हो गई ।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने कहा तिरंगा यात्रा को हर मीडिया,व सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया है प्रत्येक घर में तिरंगा झंडा फहराया जाये। उन्होंने आम जनमानस से आग्रह किया है 15 अगस्त तक हर घर में झंडा लहराना चाहिए। तिरंगा यात्रा में मातृ शक्ति के अलावा युवाओं, व बुजर्ग लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।