धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में आज क्षेत्र के स्थानीय नेताओं और आम नागरिकों को एकजुट होते हुए देखा गया। पथरीबाग चौक, धर्मपुर में प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड कांग्रेस श्री पूरन सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
यह विरोध प्रदर्शन अंकिता भंडारी मामले में सामने आ रहे तथ्यों और उजागर हो रहे नामों पर निष्पक्ष व कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग करते हुए भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष कांग्रेस जसविन्द्र गोगी, दर्शन लाल, पुनीत चौधरी, सुरेन्द्र रांगड़, पार्षद मुकीम भूरा, आनंद जागुरी, नरेश नौटियाल, नवीन रमोला, सोनू हसन, ब्लॉक अध्यक्ष फारूख, ब्लॉक अध्यक्ष ललित भद्री, गुल मोहम्मद, सुरपाल चौहान, हेमंत उप्रेती, नरेश सकलानी, नितिन रावत, अमन कुमार, सतेंद्र वर्मा, मनजीत सिब्बल, संदीप जैन, हरजोत सिंह, आदर्श सूद, गुरनैन, पुनीत नेगी, फैजल, अंकित क्षेत्री सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को पूर्ण न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक कांग्रेस पार्टी और धर्मपुर क्षेत्र की जनता संघर्ष जारी रखेगी।