कोई व्यवस्था अगर सुचारू रूप से नही चल रही है तो उसको पटरी पर लाया जाये। विवेक रॉय।

Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल से दूर कालाढूंगी उप जिलाधिकारी कार्यालय एवं न्यायालय का अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने ओचोक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह सन्तुष्ट नजर आए।
उन्होंने कहा हमेशा निरीक्षण का उद्देश्य होता है सकारात्मक रूप से व्यवस्थाओं को पटरी पर रखा जाये यदि कोई व्यस्था नियम के विरुद्ध चल रही है तो उसको पटरी पर लाया जाये।
साथ ही उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, कर्मचारियों की उपस्थिति और विभिन्न मामलों के निस्तारण स्थिति की गहन समीक्षा की।

अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच और न्यायालय में लंबित वाद मामलों का अवलोकन किया।।
उन्होंने कहा आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम विपिन चंद्र पंत, तहसीलदार समेत तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।