✔️सहारनपुर : नानौता क्षेत्र के गांव ओलरा में आज एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया – ज़ब करीब 48 वर्षीय प्रवीन प्रजापति ने कथित तौर पर मानसिक तनाव और बढ़ते कर्ज के दबाव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली – बताया जा रहा है कि प्रवीन एक ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा था, जिसमें उसने खुद भी पैसा लगाया था और अन्य लोगों का निवेश भी करवाया था – हाल ही में कंपनी द्वारा भुगतान बंद कर दिया गया, जिससे निवेशकों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था – सुबह प्रवीन घर से निकलकर अपने घेर के कमरे में पहुंचा, जहां उसने फांसी लगा ली – काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे तो यह दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया – सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया – सूत्रों के मुताबिक, यह कंपनी बीस माह में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को फंसा रही थ – कंपनी का संचालन विदेश, खासकर दुबई से किया जा रहा था और स्थानीय स्तर पर एजेंटों का जाल फैला हुआ था – सहारनपुर और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों लोग इस तरह की स्कीम में फंस चुके हैं – प्रवीन की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है, वहीं क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है – पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि ऐसे लालच भरे निवेश से दूर रहें, वरना नुकसान जानलेवा भी साबित हो सकता है- इसके बाद भी सरसावा क्षेत्र में इसी तरह की फ्रॉड कंपनियों के सैकड़ो एजेंट दिन-रात लोगों को बडे बडे सपने दिखाकर ठकते रहते हैं पिछले दिनों अंबाला रोड के एक पांच सीता होटल में आलीशान मीटिंग की गई जिसमें कप्तानों को लग्जरी गाड़ियां भी तक बांटी गई थी – वहीं कुछ समय में उनकी एक मीटिंग थाईलैंड में होनी है- जिसमे सरसावा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों के जाने की सूचनाए मिल रही है और हाल फिलहाल कुछ लोग गोवा में भी मीटिंग के बहाने घूमने गए हुए हैं- हालात ऐसे हैं कि कई सो करोड रुपए लोगों के इन फर्जी कंपनियों में लगे हुए हैं!!ll
रिपोर्ट : सुभाष कश्यप / सुशील मोगा / मनोज तोमर