वीकेंड के दौरान चौराहों पर मुस्तेद नजर आई पुलिस। जाम के झाम से निपटने के लिए है तैयार।

Spread the love

स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।


नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास पूरे जनपद नैनीताल के मुख्य चौराहों पर वीकेंड के दौरान आज सुबह 6 बजे से एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के निर्देश के चलते तमाम पुलिस के बरिष्ठ अधिकारियों भूपेश पाण्डे निरीक्षक यातायात हल्द्वानी, महेश चन्द्रा निरीक्षक यातायात भवाली, प्रकाश मेहरा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, हेमचंद्र पन्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मल्लीताल, विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रभारी सीपीयू हल्द्वानी, ने पुलिस जवानों के साथ पर्यटकों एवं स्थानीय जनता समेत तमाम श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए जाम के झाम से निपटने के लिए पूरी तैयारी की। जिससे यातायात व्यवस्था अच्छे ढंग से सुचारू हो सके। पुलिस के अधिकारियों ने आमजनमानस से अपील की है
यातायात नियमों एवं ट्रैफिक प्लान का पालन कीजियेगा वरना उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुरक्षित चलें, नियमों का पालन करें।