पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती कुमार ने किया कार्यभार ग्रहण।मीडिया से हुई रूबरू।

Spread the love

स्थान।नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी आई जी कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उसके उपरांत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर परिक्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा 15 जून को बाबा नीम करौली धाम में बहुत बड़े स्तर का आयोजन किया जाता है उसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।अभी निरीक्षण के लिए में खुद मौके मुआयने पर जा रही हूँ। वहाँ की स्थिति का पूरा जायजा लिया जायेगा। कितनी फोर्स की आवश्यकता पड़ेगी इसको भी देखा जायेगा। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा भारत व राज्य सरकार द्वारा जो उपकरण दिये गए हैं उनका समय से प्रयोग किया जाना चाहिए। पुलिस व जनता के बीच मधुर संबंध स्थापित करने होंगे। अधिकारियों व कर्मचारियों को भी आमजनमानस से मधुरता का व्यवहार अपनाना होगा। अभी पर्यटक सीजन चरम सीमा पर हो रहा है इसका भी विशेष ध्यान देना होगा।नशे के बारे में कहा कि नैनीताल जनपद में पहले से ही नशे के कारोबार में लगाम लगाई हुई है और आगे भी कार्यवाही चलते रहेगी। उन्होंने मीडिया से कहा कर्मचारियों की भी समस्याओं को बराबर देखना होगा समय समय पर उनकी समस्याओं का निराकरण करना होगा।उन्होंने कहा पर्यटन सीजन स्टार्ट हो गया है यह हमारे लिये व हमारे लोगों के लिए एक जरिया है। उन्होंने जनपद के सभी एसएसपी को निर्देशित किया है वह अपना कार्य पूरी लगन एवं निष्ठा के साथ करें।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आई जी निवेदिता कुकरेती कुमार ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से लोकभवन में मुलाकात की।
बाईट। निवेदिता कुकरेती कुमार आई जी कुमाऊँ परिक्षेत्र नैनीताल।