स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी से महज 10 किलोमीटर दूर दिल्ली से घूमने आये पर्यटकों का चौपहिया वाहन संतुलन बिगड़ जाने से नैनीताल कालाढूंगी मार्ग के समीप सरियाताल में जा गिरा। जिसमें चार लोग सवार बताये जा रहे हैं। जैसे ही वाहन झील में गिरा तो चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोग ने तुरंत यात्रियों को वाहन से बाहर निकाल दिया। अलबत्ता कोई जनहानी नही हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी आलम, और उमेर समेत चार लोग चौपहिया वाहन में सवार बताये गये। जबकि वाहन मुरादाबाद का बताया जा रहा है।
नैनीताल व उसके आसपास घूमने के बाद वापस अपने गंतव्य स्थान को जा रहे थे । कि अचानक नैनीताल से 10 किलोमीटर के आसपास पर्यटकों को आकर्षित करने वाली झील सरियाताल है । चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया और सीधे वाहन रास्ते से फिसल कर झील में जा गिरा। स्थानीय लोगों के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुँच गई। जबको सुरक्षित निकाल दिया है साथ ही चौपहिया वाहन को झील से बाहर निकालने की कार्यवाही की जा रही है।