स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी के वनस्पति विज्ञान डीएसबी परिसर में केंद्रीय विश्वविद्यालय सिलचर असम के कुलपति राजीव मोहन पंत ने तमाम डीएसबी परिसर के प्रोफेसरों के साथ बुरांश व पदम के पौधे रोपित किये।
इस अवसर पर डॉ पंत ने कहा कि पौधे लगाना प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का अहसास है ।प्रकृति में पौधे लगाना जीवन का सबसे बड़ा काम है । प्रकृति के प्रति हमे प्रेरणा देने का काम करता है पौधारोपण। बुरांस जिसे रोडोडेंड्रोन आर्बोरियम कहा जाता है उत्तराखंड का राज्य वृक्ष है तथा पारिस्थितिकी की की स्टोन प्रजाति है ।पदम जिससे प्रनूस सेरासाइड्स कहते है जो धार्मिकता के साथ पारिस्थितिक अनुकूल पौधा है ।
इस अवसर पर प्रोफेसर पंत को विभिन्न परियोजनाओं में सम्मिलित पौधों के फ्लायर भेट किए गए पूर्व डीन पंतनगर विश्वविद्यालय , डीन कला संकाय प्रोफेसर रजनीश पांडे ,उप परीक्षा नियंत्रक डॉ नंदन बिष्ट ,प्रोफेसर आर सी जोशी ,प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह बरगली ,विभागाध्यक्ष डॉक्टर ललित तिवारी ,प्रोफेसर ए एस अधिकारी , डॉक्टर दीपिका पंत ,डॉक्टर नवीन पांडे ,वसुंधरा , ,शीतल कोरंगा ,लता नितवाल ,,लीला ने पौधा रोपण कर प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त किया ।