स्थान।नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी के राजकीय बी डी अस्पताल में एक युवक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा कर वहाँ तैनात पी आर डी के जवानों के साथ हाथापाई कर डाली। जिसमें बी डी अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक द्रौपदी गर्ब्याल ने जाकर हस्तक्षेप किया। तब जाकर शराबी युवक का नशा काफूर हो गया। यहाँ बता दें भाजपा के नेता व कार्यकर्ता भी अस्पताल में कोई कार्यक्रम में शिरकत करने पहुँचे थे। तभी शराबी युवक ने बबाल कर दिया। और भाजपा के पदाधिकारीयों ने भी शराबी युवक को बहुत समझाने का प्रयास किया पर वह किसी की मानने को तैयार नहीं हुआ। अंत में पुलिस के हवाले कर दिया।