स्थान। नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ने से जहाँ जन जीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। वही दूर दराज से आये पर्यटक रिमझिम बारिश में भी नोकाविहार का लुफ्त उठा रहे हैं।
वैसे तो कहा जाता है नैनीताल का मौसम व मुंबई का फेशन कब बदल जाये कोई नहीं जान सकता। देर रात मूसलाधार बारिश के चलते 6 मोटर मार्ग बंद हो गये। जिसमें 4 ग्रामीण मार्ग एक प्रमुख राज्य मार्ग व एक जिला मार्ग बंद हो गये। देर रात से आसमान में घने कोहरे छाया हुआ था जरा सी मौसम ठीक नजर दिख जाए तो पर्यटकों की पों बारह हो जा रही है। और पर्यटक घूमने के लिए अपने होटल आदि से निकल कर शेर सपाटे में निकल रहे हैं। सुबह इतना भयंकर कोहरा छाया हुआ था कि वाहन दो पहिया वाहन चालकों एवं चौपहिया वाहन चालकों को भी अपने वाहनों की लाइट जलाकर इधर उधर जाना पड़ रहा है। स्कूलों में भी बच्चों की उपस्थिति भी कम ही नजर आयी। अलबत्ता कही से भी कोई अप्रिय घटना का समाचार प्राप्त नही हुआ है। जबकि उत्तराखंड मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है अभी दो दिन यानी बुधवार, एवं गुरुवार को भी मौसम बिगड़ा नजर आएगा। रिमझिम बारिश के चलते स्थानीय फुटपाथ पर लगा रहे दुकानदार को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरोवर नगरी में अधिकांश समय कोहरा छाया हुआ है । बारिश के कारण ठंड भी पड़ने लग गई है। स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी गर्म कपड़ों की खरीददारी करते हुए नजर आ रहे हैं