महिला समूह प्ररेणा संगठन के तत्वावधान में स्नोव्यू क्षेत्र में हुआ बृक्षारोपण। विधायक समेत तमाम लोगों ने लगाये पौधे। विधायक सरिता आर्या व नगर पालिका सभासद जितेंद्र कुमार पांडे जीनू ने 5 हजार एक सो रुपये का अलग अलग किया सहयोग।

Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।। सरोवर नगरी नैनीताल के देवली फील्ड, स्नोव्यू क्षेत्र स्थित बिड़ला चुंगी के समीप महिला समूह प्रेरणा संगठन के तत्वावधान में बृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नैनीताल विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका सभासद जितेंद्र कुमार पांडे जीनू, एवं पूर्व नगर पालिका सभासद दीपक कुमार भोलू समेत तमाम लोगों ने पौधे लगाकर
पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रेरणा संगठन की महिलाओं ने नैनीताल को हरा भरा करने के लिए एक एवं बृक्षारोपण कर हरियाली का जनगीत द्वारा दिया गया।
विधायक सरिता आर्या ने आम जनमानस से अपील की है उत्तराखंड सरकार का भी मानना है एक पौधा हर किसी को लगाना चाहिए। साथ ही उस पौधे की देख भाल एक छोटे बच्चे की तरह करनी चाहिए जब वह बढ़ जाये तभी हमारी मेहनत सफल समझी जानी चाहिए। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या ने प्रेरणा संगठन की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए 5 हजार एक सो रुपये की आर्थिक सहयोग प्रदान किया। वही नगर पालिका के सभासद जितेंद्र कुमार पांडे जीनू ने भी 5 हजार एक सो रुपये का सहयोग प्रदान किया। जबकि पूर्व नगर पालिका परिषद दीपक कुमार भोलू ने संगठन की महिलाओं समेत तमाम लोगों की जलपान की व्यवस्था की थी।
यहाँ बता दें महिला समूह प्रेरणा संगठन को एक वर्ष पूरा हो गया है अपने आपस में सहयोग धनराशि एकत्र कर तमाम सामाजिक कार्यों को करते आ रहे हैं। सरकार एवं प्रशासन द्वारा कोई भी सहयोग नही मिलता है।
इस अवसर पर संरक्षक लता रावत एवं हिमांशु तिवारी, अध्यक्ष प्रीता पांडे उपाध्यक्ष जया बिष्ट, सचिव ममता जोशी, उप सचिव चित्रा पंत कोषाध्यक्ष पूनम पांडे, उप कोषाध्यक्ष कमला बुडलाकोटी तथा मीडिया प्रचार प्रमुख मंजू पांडे ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसके अलावा संगठन की सदस्य सुमन रावत, आशा बिष्ट, चंपा मावड़ी, सावित्री अस्वाल, पार्वती दोसाद, भावना पांडे, कमला पांडे, डॉली भट्टाचार्य, पुष्पा पाठक, राधा, मुन्नी, प्रेमा बिष्ट, देवकी, कमला, रमा, ललिता, मीना, निर्मला पांडे, नीमा, लीला, कमला नेगी, सरिता कांडपाल, दीपा बिष्ट, *मुन्नी पंत, प्रीति फर्तियाल ,भगवती बिष्ट, तरुणा तिवारी, जया तिवारी तथा जानकी बिष्ट सहित अनेक महिलाएँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रेरणा संगठन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *