स्थान।नैनीताल।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी में 124वें श्री मां नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित किया जायेगा उसको को भव्य रूप से मनाने की व्यापक स्तर पर हो रही हैं तैयारियां। मीटिंग का दौर जारी साथ ही निमंत्रण देकर बुलाने का भी सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में श्री राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, नामित सदस्य आनन्द सिंह बिष्ट, ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं तमाम केविनेट मंत्रियों को देहरादून जाकर निमंत्रण देकर आये कि नैनीताल श्री माँ नन्दा सुनन्दा देवी महोत्सव आगामी 16 सितंबर से शुरू होने वाला है । जो हर वर्ष भव्य रूप से मनाया जाता है आप सादर आमंत्रित है। इसी क्रम में श्री राम सेवक सभा के महासचिव जगदीश बवाड़ी ने आमजनमानस के साथ साथ मातृ शक्ति को भी महोत्सव को सम्पन्न बनाने की अपील की। महोत्सव को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन समेत तमाम विभाग के अधिकारी व कर्मचारी अपने स्तर से कार्य करने में लगे हुए हैं। इसी दौरान
श्री राम सेवक सभा भवन में उप जिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली । बैठक की अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन डॉक्टर ललित तिवारी ने किया । पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी ने सभी का स्वागत किया तथा महासचिव जगदीश बवाड़ी ने कार्यक्रम की रूपरेखा रखी । उप जिलाधिकारी ने बताया कि 124 वे श्री नंदा देवी महोत्सव की थीम संस्कार ,संस्कृति एवं समृद्ध विरासत है जिसमें संस्कृति का बयार का प्रदर्शन होगा । उप जिलाधिकारी ने विभागों अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि महोत्सव में सीसी टीवी कैमरा के साथ सादी वर्दी में सुरक्षा कर्मी मौजूद होंगे । उन्होंने महोत्सव में दुकानों की उचित व्यवस्था , मैदान को बराबर करने सहित हिल जात्रा को महोत्सव में दिखाए जाने ,महोत्सव का सीधा महोत्सव दिखाने सहित साफ सफाई की उचित व्यवस्था बनाए की निर्देश दिए । महोत्सव 16 सितंबर से 23 सितंबर तक आयोजित होगा । बैठक में यह भी अपील की गई कि महिलाएं कुमाउनी परिधान में आए पर सोने के आभूषण का कम से कम इस्तेमाल करे । सभा में हुई इस बैठक को ई ओ रोहितास शर्मा तथा सी ओ अंजना नेगी ने भी संबोधित किया । बैठक में सभी विभागों के सामंजयश तथा त्वरित कार्य पर चर्चा हुई । उत्तराखंड की सांस्कृतिक एवं परंपरा के संरक्षण में सभी युवा भूमिका सुनिश्चित करेंगे इस पर भी चर्चा हुई । बैठक में रंजीत नेगी ,कीर्ति आर्य ,गिरिजा जोशी , एस एम गुरुरानी ,दिनेश जोशी ,पंकज कुमार ,अनिल कुमार ,संजय कुमार ,दीपक शर्मा ,भास्कर जोशी , देवेंद्र सिंह नेगी , आर एस रावत , ए एस रावत , देवेंद्र लाल साह अंशुल ओझा ,प्रियंक पांडे ,अशोक साह ,विमल चौधरी , ललित साह राजेंद्र लाल साह , कमलेश ढौंडियाल ,भुवन बिष्ट ,भीम सिंह कार्की ,मोहित लाल साह ,हरीश राणा ,प्रदीप जेठी ,दिनेश भट्ट आदि शामिल रहे ।