नैनीताल : ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित पानी की शिकायत को लेकर जल संस्थान जे ई रविन्द्र पाठक व उनकी टीम ने लिए पानी के सेंपल। ग्रमीण वासी सफाई का विशेष ध्यान रखें। नवल कुमार आर्य।

Spread the love

स्थान। नैनीताल।

रिपोर्ट। ललित जोशी।


नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल बारिश का जो सीधा पानी गधेरे आदि से पिया जा रहा उसको उबालकर पिया जाये। हरगोविंद सिंह रावत।
से 18 किलोमीटर दूर बेलुवाखान, सरियाताल, गेठिया, ज्योलिकोट, आदि ग्रामीण क्षेत्रों में दूषित पानी से डायरिया फैलने की शिकायत पर उत्तराखंड जल संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी स्रोतों एवं टैंकों की सफाई की गई। पेयजल के नमूनों के परीक्षण स्वास्थ्य विभाग एवं जल संस्थान के लैब द्वारा परीक्षण नमूने लिए गए। इसी दौरान ग्राम प्रधान सरियाताल हरगोविंद सिंह रावत, व ग्राम प्रधान ज्योलिकोट नवल कुमार आर्य ने सयुंक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण कर बताया कुछ दिन पूर्व भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक प्रमुख हरीश सिंह बिष्ट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया था। जिस पर उन्होंने ग्रामीणों वासियों की समस्या को सुना। इस पर दोनों प्रधानों ने कहा जल संस्थान द्वारा पेयजल समस्या को ठीक कर लिया गया है। और अभी भी जगह जगह जल संस्थान के जे ई रविंद्र पाठक के नेतृत्व में टैंक आदि की सफाई अभियान चलाया जा रहा है साथ ही पानी के सेम्पल आदि ले लिये गये हैं। अब स्थिति पूर्ण रूप से ठीक है। ग्राम प्रधान हरगोविंद रावत ने ग्रामीण वासियों से कहा बारिश के दौरान जो सीधा पानी गधेरे आदि से यूज किया जा रहा है उसको उबाल कर पिया जाये। इसी क्रम में ज्योलीकोट प्रधान नवल कुमार आर्य ने कहा जल संस्थान व स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित गति से ग्रामीण क्षेत्रों में आकर जो कार्य किये हैं वह सराहनीय योग्य हैं। उन्होंने जल संस्थान के जे ई रविंद्र पाठक की भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए कहा मौसम खराब होने के वावजूद भी वह स्वयं और उनकी टीम ततपरता से कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीण वासियों से कहा कि सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *