मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 22 सितंबर को माँ नन्दा सुनन्दा के करेंगे दर्शन।

Spread the love

स्थान। नैनीताल
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 22 सितंबर को माँ नन्दा सुनन्दा के करेंगे दर्शन।
रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में श्री राम सेवक सभा के तत्वावधान में माँ नैना देवी मंदिर में माँ श्री नन्दा सुनन्दा की मूर्ति विराजमान है। जिसके चलते 22 सितंबर यानी मंगलवार पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में माँ के दर्शन को आ रहे हैं। इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने दी।उन्होंने बताया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।
यहाँ बता दें नैनीताल विधायक सरिता आर्या, राम सेवक सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी, नगर पालिका के नामित सदस्य आनन्द बिष्ट निमंत्रण पत्र देकर आये थे। जिसको मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्वीकार कर लिया।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 22 सितम्बर को अपराह्न 2:30 बजे जीटीसी हेलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर 3:30 बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपराह्न 3:50 बजे श्री नयना देवी मन्दिर पहुंचकर नंदा देवी महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे तथा सांय 5 बजे सेंट जोसेफ कॉलेज हैलीपेड से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *