रणवीर ने ठुकराया शादी में अपीयरेंस का ऑफर, मिल रहे थे इतने करोड़

Spread the love

बॉलीवुड सुपरस्टार्स को बड़ी शादियों में बुलाने की परम्परा काफी पुरानी है. हाल ही में रणवीर सिंह को एक शादी में गेस्ट अपीयरेंस का ऑफर मिला. इसके लिए उन्हें मोटी रकम की भी पेशकश की गई. लेकिन रणवीर ने शादी में जाने से मना कर दिया.

अक्सर देखा जाता है कि बड़े उद्योगपतियों की शादी में बॉलीवुड के बड़े सितारों को बुलाया जाता है. कुछ पल की अपीयरेंस के लिए उन्हें बहुत ज्यादा कीमत दी जाती है. शाहरुख खान और कटरीना कैफ को भी कई दफा शादियों में डांस करते देखा जाता है. रणवीर को भी ऐसी ही शादी में आने का न्योता दिया गया. लेकिन उन्होंने व्यस्तता का हवाला देते हुए शादी अटेंड करने से मना कर दिया.

रणवीर फिलहाल गली ब्वॉय की शूटिंग में व्यस्त हैं. वो इसके अलावा किसी और चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं करना चाहते. जिस वजह से उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया. खबर है कि रणवीर को इस शादी में 30 मिनट की मौजूदगी के लिए 2 करोड़ रुपए की पेशकश की गई थी.

रणवीर ने लिखा- लूजिंग माय रिलीजन, ट्रोलर्स बोले- धर्म की बात मत करो

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि वो फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं. वो फिल्म की शूटिंग में सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक व्यस्त रहते हैं. वो शूटिंग के लिए एक शहर से दूसरे शहर सफर करते रहते हैं. इतनी व्यस्तता के बाद उन्हें आराम की जरुरत भी पड़ती है. रणवीर इसी फ्लो में काम करते रहना चाहते हैं और इसके अलावा दूसरी किसी भी चीज पर अपना ध्यान नहीं लगाना चाहते.

आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे रणवीर सिंह, ये होगा प्रोजेक्ट

फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म पद्मावत लगभग 240 करोड़ की कमाई कर चुकी है. वहीं उनकी अगली फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग जारी है. फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है. इसमें उनके अलावा आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन भी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *