शर्मनाक: एक शख्स बेहद बुजुर्ग महिला को पीटते नजर आया, जरा देखिये

Spread the love

बरेली: सोशल मीडिया में एक फोटो वायरल हो रहा है। फोटो उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया जा रहा है। फोटो में एक शख्स बेहद बुजुर्ग महिला को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी बुजुर्ग महिला का बेटा है। में फिर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक फोटो सामने आया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग की पिटाई का फोटो वायरल हो रहा है। फोटो के वायरल होने पर पुलिस का कहना है कि, ‘हम इसकी जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आरोपी की शिनाख्त होने के बाद उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।’ फोटो में दिख रहा है कि आरोपी बुजुर्ग महिला की पिटाई कर रहा है। महिला की पिटाई के समय तमाम लोग रास्ते से गुजर रहे हैं लेकिन कोई भी व्यक्ति महिला को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पर आया यह  फोटो करीब जिसमें युवक बुजुर्ग महिला को लाते-घूंसे से बुरी तरह पीट रहा है। जैसे ही महिला उठने का प्रयास करती है युवक फिर उसे धक्का दे देता है। फोटो को देखने से यह भी पता चलता है महिला की पिटाई करने के बाद युवक अपने साथ ले जाता है। इस वीडियो को लेकर किसी व्यक्ति ने बरेली पुलिस को ट्वीट करके शिकायत भी की है। बरेली एसपी सिटी रोहित सजवाण ने स्थानीय मीडिया से कहा है कि महिला की पिटाई के संबंध में में विधिक कार्रवाई की जा रही है जैसी ही आरोपी युवक की पहचान हो जाएगी तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी सोशल मीडिया पर बुजुर्गो पर अपनों के सितम ढाने के वीडियो आ चुके हैं। इस फोटो के लिए भी यही दावे किये जा रहे हैं कि आरोपी बुजुर्ग महिला का बेटा है। इस  फोटो ने एक बार फिर ये सोचने को मजबूर कर दिया है कि जिस मां ने बेटे को उंगली पकड़ चलना सिखाया वो ही आज उसपर सितम क्यों ढा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *