जिन युवाओं को सेना में भर्ती होने की चाह है तो अब पहले यह डॉक्यूमेंट बनवा लें। क्योंकि इसके बिना आपका सेना में भर्ती होना नामुमकिन है।
अब कोई भी युवा बगैर आधार कार्ड के भर्ती में शामिल नहीं हो पाएगा। इतना ही नहीं भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करते वक्त आधार नंबर देना होगा।
सेना भर्ती कार्यालय लैंसडौन आगामी तीन अप्रैल से कोटद्वार में भर्ती आयोजित करने जा रहा है। पंजीकृत अभ्यर्थी के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति शामिल न हो सके इसके लिए आधार जरूरी किया गया है।
भर्ती में फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए अब आधार अनिवार्य कर दिया गया है।
भर्ती मे शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 19 मार्च तक पंजीकरण कर सकते है। बगैर रजिस्ट्रेशन कराए युवाओं को भर्ती मे शामिल नही किया जाएगा।
ऑनलाइन पंजीकरण के बाद युवा सेना की वेबसाइट से ही 20 मार्च से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।