राहुल गांधी ने बताया देश को लूटकर विदेश भागने का ‘मोदी फॉर्मूला’

Spread the love

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रांच से 11400 करोड़ रुपये के फ्रॉड ट्रांजेक्शन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बोला।  कारोबारी नीरव मोदी के भारत से भागने पर राहुल ने कहा कि इसके पीछे प्रधानमंत्री का हाथ है और उनकी मदद से ही नीरव देश छोड़कर भागने में कामयाब हुआ।

राहुल ने ट्विटर पर #मोदीरॉब्सइंडिया (मोदी ने भारत को लूटा) के साथ देश से घोटालेबाजों के आसानी से भागने का फार्मूला बताया। उन्होंने ट्वीट किया ‘ल (मो) + नी (मो)— न(मो) (के साथ) -> भा (गो)।’

इस ट्वीट के जरिए राहुल मनी लॉंड्रिंग में ललित मोदी और नीरव मोदी का जिक्र कर रहे हैं। और इनके विदेश भागने पर केंद्र सरकार को जिम्मेदार बता रहे हैं।

इससे पहले राहुल ने गुरुवार (15 फरवरी) को ट्वीट कर कहा था कि नीरव मोदी का भारत को लूटने का तरीका बताया था, पहले पीएम मोदी को गले लगाया और उसके बाद पीएम के साथ दावोस में दिखाई दिया। उस प्रभाव का इस्तेमाल करके पहले 12,000 करोड़ रुपए लूटे और दूसरा माल्या की तरह देश से भागने में सफल रहे। जबकि सरकार दूसरा रास्ता देख रही थी। एक मोदी से दूसरा मोदी।’

बता दें कि नीरव मोदी, उनके भाई निशाल मोदी, निशाल मोदी की पत्नी एमी और बिजनेस पार्टनर मेहुल चीनूभाई चौकसी घोटाले की जानकारी लोगों तक पहुंचने के पहले ही फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार जनवरी 2018 के पहले से दूसरे सप्ताह के दौरान सभी ने भारत छोड़ दिया। नीरव स्विट्जरलैंड चले गए और अनुमान है कि वह इस समय वहीं हैं।

वह स्विट्जरलैंड से ही कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज के आमंत्रण पर 23 जनवरी को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की दावोस में चल रही बैठक में पहुंचे थे। भारतीय निवेशकों (सीईओ) फोरम के सम्मेलन में हिस्सा लिए थे और समूह के लोगों में शामिल होकरप्रधानमंत्री मोदी के साथ फोटो भी खिंचवाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *