VDO के लिए अप्लाई किया है तो पढ़ लें लिखित परीक्षा संबंधी ये जरूरी खबर

Spread the love

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के पदों के लिए आवेदन करने वाले यह खबर पढ़ लें। बता दें कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा के संबंध में जरूरी जानकारी जारी की है।
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) के 196 पदों की लिखित परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली है। 25 फरवरी को प्रदेश भर में 202 सेंटरों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। आयोग ने 87 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

आयोग के सचिव संतोष बड़ोनी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार पंचायती राज विभाग में वीडीओ के 196 रिक्त पदों की भर्ती के लिए दोबारा से लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है।

25 फरवरी को सुबह 10 से 12 बजे प्रदेश के 202 सेंटरों पर परीक्षा होगी। आयोग की वेबसाइट पर 87196 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी www.sssc.uk.gov.in पर प्रवेश डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा में उन्हीं अभ्यर्थियों को बैठने का मौका दिया गया। जिन्होंने पूर्व में इस पद की परीक्षा दी है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए 13 जिलों में सेंटर बनाए गए। जिसमें देहरादून में 37, हरिद्वार में 34, पौड़ी गढ़वाल में 15, टिहरी में 12, रुद्रप्रयाग में 11, चमोली में 11, उत्तरकाशी में 6, नैनीताल में 23, अल्मोड़ा में 8, पिथौरागढ़ में 12, चंपावत में 5, बागेश्वर में 4, ऊधमसिंह नगर में 24 सेंटर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *